Bihar News: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का राजापाकर मे स्वागत हूआ।

IMG-20210331-WA0038
Share News

संवाददाता-राजेंद्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-मै कार्यकर्ता ओ व आम जनो से अपना स्वागत करवाने के उदेश्य से यहाँ नही आया हूँ अपितु राजापाकर के भाईयो बहनों से संवाद करने आया हूँ।यह बाते बुधवार को राजापाकर बनघरा स्थित नंदकिशोर सिह कुशवाहा के आवसीय परिसर मे आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हूए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कही।उन्होंने कहा कि आज मुझे जो जिम्मेवारी मिली है उसमे राजापाकर के लोगो की अहम भूमिका है।मै जिम्मेदारी का बखुबी पालन करने का प्रयास कर रहा हूँ।संगठन की मजबूती के लिए मै हमेशा प्रयास रत हूँ।उन क्षेत्रो मे जाकर पार्टी की पराजय का कारण जानने का प्रयत्न कर रहा हूँ। की आखिर सरकार द्बारा किए ग्ए लोकहित के इतने कार्यों के बाबजूद हमे हार क्यों मिली।पराजय को हमने चुनौती के रूप मे लेकर इसे अवसर मे बदलने का प्रयास कर रहा हूँ।इसके पूर्व राजापाकर पहुंचने पर उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया गया।स्वागत समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रविकांत राय ने किया।समारोह को पोल्ट्री उद्दोग के प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा जदयू नेता संतोष कुशवाहा सहित पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा मुन्ना सिह, देवनाथ सिह, देवेन्द्र सिह आदि ने संबोधित किया।चुनचुन, अवधेश राय,प्रकाश राय,नथुनी सिह, शुभनारायण राय,सहित दर्जनों कार्यकर्ता ओ व आमजन मौजूद थे।

You may have missed