Bihar News: कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर बेतिया में शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट उपमुख्यमंत्री रेनू देवी

IMG-20210424-WA0023
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: बिहार की उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी ने बेतिया परिसदन में बेतिया के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प. चंपारण जिले और बेतिया की कोविड-19 की अद्यतन स्थितियों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दिया जाएगा। बिहार सरकार ने तय किया है कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत होगी जिससे जिले के मरीजों को सहूलियत होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आवश्यक जगहों पर जहाँ संक्रमण की संभावना है, उन्हें सैनीटाइज किया जाएगा। अस्पताल में आवश्यक दवाइयों और उपकरणों की कमी नही होने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से वार्तालाप कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का निराकरण शीघ्र ही किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को स्प्ष्ट किया कि कोरोना से संबंधित किसी तरह की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने आम जनता से मास्क पहनने , सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड19 का टीका लगवाने की अपील की।

You may have missed