Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news ”कोरोना से जंग, टीकाकरण के संग

जनवाद टाइम्स 5 June 2021
IMG-20210605-WA0036
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18-44 आयु वर्ग एवं 45 से उपर के आयु वर्ग के व्यक्तियों के बीच युद्धस्तर पर कराये जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन की गहन समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। साथ ही रिकवरी रेट में भी वृद्धि हुई है। किंतु टीकाकरण को तीव्र गति से बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रखंड स्तरीय पूरी टीम निरंतर प्रयास कर रही है, ये काबिलेतारीफ है। इसमें और तीव्रता लाने की आवश्यकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का लाभ दिलाने के लिए निरंतर अभियान चलाकर जन-जागृति लाते हुए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। बारीश का मौसम आ गया है इसलिए 15 जून तक मिशन मोड में अधिक से अधिक टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही 18-44 आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए स्लाॅट बुकिंग से संबंधित जानकारी को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित कराया जाय।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु प्रत्येक पंचायत में तीन-चार सेशन साईट संचालित किये जा रहे है ताकि लोगों को कम से कम दूरी तय करनी पड़े। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 4 वैैक्सीनेशन टीम के माध्मय से भी टीकाकरण कराया जा रहा है। उक्त टीम द्वारा प्रत्येक दिन 2-3 पंचायतों को कवर कर रही है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि बिना किसी लापरवाही एवं शिथिलता के टीकाकरण कार्य निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि पिपरासी, भितहां, ठकराहां आदि प्रखंडों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित किया जाय।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत स्तरीय फंक्शनरीज को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निदेशित करेंगे तथा लगातार उसकी समीक्षा करेंगे। उक्त कार्यों की ब्रिफींग प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने स्तर से अपने नीचे के सभी पदाधिकारियों को करेंगे। प्रत्येक दिन ब्रिफींग के साथ-साथ संध्या में डी-ब्रिफींग भी किया जाए, ताकि दल से क्षेत्र के अनुभवों की जानकारी प्राप्त कर सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोस्टर की जानकारी हाउस टू हाउस विजिट करने वाले दल को भी दिया जाए, ताकि वे पूर्व से लोगों को टीकाकरण के लिए मोटिवेट कर सकें। टीकाकरण हेतु चिन्हित टीम सुबह 7 बजे से अपने क्षेत्र में जाकर कार्य करेंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। प्रखंड स्तरीय नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी इसे सुनिश्चित कराएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां के लोग टीकाकरण के लिए मना करते हों, इन्हे चिन्हित करते हुए विशेष अभियान चलाकर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। ऐसे क्षेत्रों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। लोगों को स्वयं के टीकाकरण की जानकारी देकर इसके लाभ की जानकारी देना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड स्तर, अनुमंडल स्तर एवं जिला स्तरीय के पदाधिकारियों को क्षेत्र में जाकर टीकाकरण हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि डब्ल्यू.एच.ओ. की टीम लगातार क्रियाशील रहकर ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करेगी एवं विवरणी उपलब्ध कराएगी, ताकि प्रो-एक्टिव होकर उत्साहवर्धन हेतु अभियान चलाया जा सके।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, एस. सेधु माधवन, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, बैद्यनाथ प्रसाद, एसडीएम, बेतिया, विद्यानाथ पासवान, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, अवधेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।.

Post navigation

Previous: Bihar news : मानव जीवन पर त्रासदी बने कोरोना काल में हर जरूरतमंद का सहयोग जरूरी:गरिमा
Next: Bihar news पश्चिम चंपारण में किसान विरोधी काले कानूनो को जलाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.