Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news कोरोना से अनार एवं बेसहारा बच्चों के लिए बिहार सरकार बाल सहायता योजना का शुभारंभ संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जनवाद टाइम्स 30 July 2021
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
कोरोना से अनाथ/बेसहारा हुये बच्चों के लिए बिहार सरकार द्वारा नई योजना बाल सहायता योजना आरंभ की गयी है। बाल सहायता योजना का उदेश्य कोरोना माहामारी के कारण अनाथ हुये बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, आवासन एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु अनुदान के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाना है। बाल सहायता योजना में कोरोना महामारी के कारण अनाथ एवं बेसहारा 0-18 वर्ष आयु समूह के बच्चे, जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गयी हो तथा जिसमें कम से कम किसी एक की मृत्यु कोरोना से हुयी हो, इस योजना के तहत पात्र माने जायेंगे।

इस योजना के तहत अनुदान राशि 1500/-रु प्रति माह लाभुक एवं पालक के संयुक्त खाता में हस्तानांतरित की जायेगी। साथ ही योग्य बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। अभिभावक या पालक परिवार की व्यवस्था नहीं होने पर ऐसे अनाथ बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण हेतु निबंधित बाल देखरेख संस्थान में आवासित किया जायेगा।

आवेदन पत्र आँगनबाड़ी केन्द्र, सीडीपीओ कार्यालय तथा सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध है। आवेदक विहित प्रपत्र में भरकर एवं आवश्यक कागजात संलग्न कर आँगनबाड़ी सेविका के पास जमा करेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar news शिक्षक नियोजन हेतु द्वितीय चक्र की काउंसिलिंग में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत करें अनुपालन: जिलाधिकारी
Next: जनपद लखनऊ सेल्फी खिंचाकर व हस्ताक्षर कर टीम इंडिया का बढ़ाएं उत्साह, दें शुभकामनाएं – आरपी सरोज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.