Bihar News: आधा दर्जन बाईक चोर धरे गये 

Bihar News: Half a dozen bike thieves caught
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।महुआ थाने की पुलिस ने महुआ थाने के अवर निरक्षक रामाशंकर साह के नेतृत्व मे पातेपुर थाने के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर आधादर्जन बाईक चोरो को तीन स्पलेंडर बाईक का इंजन व अनेकों बाईक के कल पूर्जे को बरामद किया है।मिली जानकारी के आनूसार महुआ थाने के पुअनि रामाशंकर साह के सफल नेतृत्व मे पातेपुर थाने के सहयोग से सेहान गांव निवासी लक्ष्मी राय के पुत्र प्रिस कुमार, तेजपुरवा गांव निवासी राजेश पासवान के पुत्र मनीष कुमार, और अर्जुन पासवान के पुत्र रंजन कुमार को गिरफ्तार किया।जहां उन तीनो अभियुक्त की निशाना देही पर मौदह बुजुर्ग के सनोज कुमार, आमोद कुमार और मो,नेयाज के घर और कबाड़ से तीन स्पलेंडर बाईक का इंजन एवं अनेकों बाईको के कल पूर्जो को बरामद कर महुआ थाने लायी है।उक्त सभी बाईक चोरो की उम्र19से25वर्ष की बतायी गयी है।

You may have missed