Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news शिक्षक नियोजन हेतु द्वितीय चक्र की काउंसिलिंग में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत करें अनुपालन: जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 30 July 2021
IMG-20210730-WA0072
Share News
       

काउंसिलिंग स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने का निदेश।

काउंसिलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की सूची एनआइसी के पोर्टल एवं अन्य संबंधित वेब पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश।

अभ्यर्थी काउंसिलिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति में जिलास्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों प्रदीप कुमार त्रिपाठी (मोबाईल नंबर-7654265568), अविनाश कुमार (मोबाईल नंबर-8292688196) एवं सुश्री अल्का कुमारी (मोबाई नंबर-7488373694) से कर सकते हैं संपर्क।

संवाददाता मोहन सिंह पश्चिम बेतिया

चम्पारण जिलान्तर्गत शिक्षक नियोजन हेतु द्वितीय चक्र की काउंसिलिंग दिनांक-05.08.2021 से दिनांक-13.08.2021 तक निर्धारित है। काउंसिलिंग का कार्य विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में पूर्ण पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के निमित की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में की गयी।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि द्वितीय चक्र की काउंसिलिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। हर हाल में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग स्थल पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी गाइडलाइन का भी शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस हेतु सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित किया जाय।

IMG 20210730 WA0072

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि काउंसिलिंग के क्रम में इस बात का ध्यान रखा जाय कि नियोजन इकाई में जितने पद के लिए काउंसिलिंग की जा रही हो, उतने पद पर चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत काउंसिलिंग की प्रक्रिया समाप्त घोषित की जाय। शेष अभ्यर्थी को अनावश्यक नहीं रोका जाय और न ही उनके प्रमाण पत्र प्राप्त किए जाएं। काउंसिलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत अगले दिन चयनित अभ्यर्थियों की सूची एनआइसी के पोर्टल पर एवं उनके संगत प्रमाण पत्रों र्को िशक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये वेब पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।

IMG 20210730 WA0073 1

जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर उनके संशयों के समाधान के लिए जिलास्तर पर एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर ली जाय। नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ ही उनके मोबाईल नंबर/दूरभाष संख्या को प्रकाशित भी कराया जाय ताकि अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रत्येक कार्य दिवस पर 10.00 बजे पूर्वाह्न से 06.00 बजे अपराह्न तक संचालित की जाय।

IMG 20210730 WA0074

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलास्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। उक्त नियंत्रण कक्ष काउंसिलिंग प्रक्रिया संपादित होने तक प्रत्येक कार्य दिवस 10.00 बजे पूर्वाह्न से 06.00 बजे अपराह्न तक क्रियाशील रहेगा। साथ ही नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा एवं योजना, पश्चिम चम्पारण को नियंत्रण कक्ष का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। साथ ही प्रदीप कुमार त्रिपाठी (मोबाईल नंबर-7654265568), अविनाश कुमार (मोबाईल नंबर-8292688196) एवं सुश्री अल्का कुमारी (मोबाई नंबर-7488373694) की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: मोबाइल व पैसो के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Bihar news कोरोना से अनार एवं बेसहारा बच्चों के लिए बिहार सरकार बाल सहायता योजना का शुभारंभ संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0124
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 1050 एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026

Latest News

  • Etawah News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 1050 एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास
  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.