Bihar news शराब के नशे में हेड मास्टर गिरफ्तार,

IMG-20211127-WA0000
Share News

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

उधर बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा शराब सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई जा रही थी इधर प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर शराब पीने में मशहूर थे और चढ़ गए पुलिस के हत्थे
पिपरासी थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कांटी टोला अवस्थित श्रीपतनगर के हेड मास्टर कुंदन कुमार गोंड को पुलिस ने शराब के नशे शुक्रवार को शाम 7 बजे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त शिक्षक यूपी के छितौनी से शराब का शेवन करके आ रहा था। इसी वक्त गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक कि मेडिकल जांच करा कर शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा। वही एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद आए रिपोर्ट के अनुसार शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कर्मियों को जीवन भर शराब सेवन न करने का शपथ दिलाया था। इसमें सभी विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके बावजूद शिक्षक शराब के नशे में पकड़े गए।

You may have missed