Bihar News:पिकअप वाहन लूट के मात्र 2 घंटे बाद ही पिकअप के साथ लुटेरा गिरफ्तार

IMG_20210426_160504
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पश्चिम चंपारण पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र से पिकअप भान लूट कर भाग रहे एक लूटेरे को मात्र 2 घंटे के अंदर भारत नेपाल के सीमावर्ती थाना क्षेत्र कंगली से धर दबोचा है उक्त जानकारी देते हुए बेति या पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल की रात्रि 12:30 बजे गोपालपुर थाना क्षेत्र के पुरैना डी ह के पास पिकअप चालक मझौलिया थाना के चैलाभार निवासी अशरफ गद्दी को बंदूक का भय दिखाकर तथा मारपीट कर पिकअप भान मोबाइल एवं ₹5000 लूट लिए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ सरदार मुकुल परिमल पांडे एवं नरकटियागंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर शीघ्र ही छापामारी करने का निर्देश दिया और सभी थाने को निर्देश देते हुए लुटेरे की घेराबंदी का आदेश दिया टीम द्वारा शीघ्र ही छापामारी करते हुए कंगाली थाना क्षेत्र से लूट की पिकअप भान मोबाइल एवं एक लोडेड कट्टा के साथ एक लुटेरे को धर दबोचा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार लुटेरे द्वारा अपने दो अन्य साथियों के नाम बताया गया है जिनकी गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है गठित पुलिस टीम में गोपालपुर थाना अध्यक्ष राजरूप राय बलथर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा मैनाटांड़ थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार कंगाली थाना अध्यक्ष पूर्ण काम सामर्थ्य एवं सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो आदि शामिल थे.

You may have missed