Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान ने किया वृक्षारोपण

जनवाद टाइम्स इटावा 5 June 2026
IMG-20260605-WA0146
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान द्वारा माधव श्रीं जी सेवा संस्थान सिसहाट धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रतीक यादव ने किया।

इस अवसर पर किसानों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन के आधार हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छोटे सिंह शास्त्री, तहसील संरक्षक रामौतार यादव, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष हिमांशु यादव, युवा मोर्चा के जिला सचिव अरुण कुमार, जिला महासचिव प्रदीप कुमार, ब्लॉक सचिव भुवनेश कुमार तथा सम्मी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस पर जहांगीरगंज ब्लॉक में चला पौधरोपण अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प
Next: Bihar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण, अधिवक्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.