Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

विश्व पर्यावरण दिवस पर जहांगीरगंज ब्लॉक में चला पौधरोपण अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0006
Share News
       

संवाददाता : पंकज कुमार
आलापुर, अंबेडकरनगर।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंबेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज ब्लॉक परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम्य विकास विभाग, अंबेडकरनगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

IMG 20260605 WA0006

कार्यक्रम का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार चक्रवर्ती एवं एडीओ पंचायत योगेन्द्र नाथ वर्मा ने किया। इस दौरान ब्लॉक परिसर में छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और बदलते मौसम के दौर में पौधरोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, लेखाकार जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार, ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार उपाध्याय, ग्राम पंचायत सचिव अनूप कुमार मिश्रा, आदित्य नारायण, रामजीत यादव, रंजय मौर्य, कृष्ण कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, मनरेगा विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर कौशलेंद्र, पंकज कुमार, लेखा सहायक दिवाकर सहित ब्लॉक के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार के पौधरोपण अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं और लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

Post navigation

Previous: Bihar News: सार्वजनिक भूमि पर स्थित बरगद का पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग
Next: Etawah News: विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान ने किया वृक्षारोपण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260605-WA0037
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही पर पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष निलंबित

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर बेतिया पर्यवेक्षण गृह में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों को दिया गया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सहयोग शिविर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : न्यायालय के आदेश पर जप्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण, 445.915 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट

जनवाद टाइम्स 5 June 2026

Latest News

  • Bihar News: नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही पर पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष निलंबित
  • Bihar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर बेतिया पर्यवेक्षण गृह में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों को दिया गया प्रकृति संरक्षण का संदेश
  • Bihar News: सहयोग शिविर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News : न्यायालय के आदेश पर जप्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण, 445.915 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट
  • Bihar News : आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.