Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र

बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार को एक भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जनवाद टाइम्स 24 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी
Share News
       

संवाददाता- राजेन्द्र  कुमार 

बेतिया ( बिहार)

बेतिया। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार को एक भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बेतिया में बिहार दिवस पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा द्वारा खींची गई आकर्षक और कलात्मक तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रत्येक छायाचित्र में निहित भावनाओं, तकनीक और दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद इस तरह की सृजनात्मकता समाज के लिए प्रेरणादायक है और सकारात्मक संदेश देती है।

उन्होंने श्री सिन्हा की कलात्मक सोच और प्रकृति के प्रति उनके विशेष लगाव की सराहना करते हुए इसे कर्तव्य और रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

बेतिया में बिहार दिवस पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों की झलक देखने को मिली, लेकिन खास आकर्षण वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से संबंधित तस्वीरें रहीं। इन तस्वीरों में वन्य जीव, दुर्लभ पक्षी, घने जंगल और प्राकृतिक सुंदरता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रदर्शनी के क्यूरेटर सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी अगले तीन दिनों तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इसमें इतिहास, संस्कृति, विरासत, वन्य जीवन और जनजीवन से जुड़े सैकड़ों छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने कलाकारों से संवाद कर उनकी कला की सराहना की और इस पारंपरिक धरोहर को संरक्षित रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम
Next: Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.