Bihar News: चैत्र रामनवमी पर बेतिया में निकली भव्य शोभा यात्रा

Share News

पश्चिमी चंपारण के बेतिया में रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा

बेतिया में रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
स्थान: बेतिया (पश्चिमी चंपारण)

बेतिया । चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार 28 मार्च 2026 को बेतिया में श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन श्री राम सनातन सेवा काली धाम बेतिया द्वारा किया गया।

IMG 20260329 WA0012

शोभा यात्रा का नेतृत्व स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। यह यात्रा काली धाम मंदिर परिसर से झांकियों और बाजे-गाजे के साथ शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

इस दौरान पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम एवं मां काली की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

यात्रा में एक विशेष आकर्षण दर्जनों घोड़ों पर सवार झांसी की रानी के वेश में सजी कन्याएं रहीं, जो हाथों में तलवार लिए वीरता का प्रदर्शन कर रही थीं। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

कार्यक्रम के दौरान बेतिया पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किए गए थे। इसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, सीडीपीओ-1 एवं कालीबाग थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी की भूमिका सराहनीय रही।

इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भगवा झंडा लेकर “जय श्री राम” के जयकारे लगाते नजर आए।

Trending News