Bihar News: बहुआरा में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम महिला की मौत

Share News

वैशाली के बहुआरा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत के बाद जुटी भीड़

बहुआरा में सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: बहुआरा ( वैशाली)

बहुआरा । बराटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी दीपक पासवान की 32 वर्षीय पत्नी रानी देवी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रानी देवी दो दिन पहले अपने मायके गई थीं और आज सुबह वापस लौट रही थीं। इसी दौरान सेखोपुर सहरिया के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बहुआरा में सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। पति दीपक पासवान मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending News