Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बेतिया राज जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का जोरदार धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जनवाद टाइम्स 28 January 2026
बेतिया राज जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का जोरदार धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Share News
       

बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

बेतिया राज की जमीन पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई के विरोध और वर्षों से बसे लोगों को कानूनी अधिकार देने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भाकपा माले एवं बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना को भाकपा माले कमिटी सदस्य एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित किया।

बेतिया राज जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का जोरदार धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अपने संबोधन में वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार बेतिया राज की जमीन पर पुराने जमींदारी प्रथा की तर्ज पर नया कानून बनाकर गरीबों को बेदखल करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जमीन बड़े पूंजीपतियों को देने की नापाक कोशिश है।

बेतिया राज जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का जोरदार धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की इस कथित असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाए। साथ ही घोषणा की कि पूरे जिले में एक सप्ताह का सत्याग्रह यात्रा निकाली जाएगी।

बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक संजय यादव ने कहा कि बुलडोजर न्याय का नहीं बल्कि दमन का प्रतीक बन गया है। सरकार को जनकल्याणकारी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से बसे लोगों को अतिक्रमणकारी बताकर उजाड़ना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और जनविरोधी है।

भाकपा माले नेता विनोद यादव ने कहा कि बेतिया राज की जमीन अब बिहार सरकार में निहित है, ऐसे में दशकों से बसे लोगों को कानूनी अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि जीवन एवं गरिमा के साथ जीने के अधिकार में आवास का अधिकार भी शामिल है।

भाकपा माले नेता संजय राम ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जनता की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं नवीन कुमार ने कहा कि बेतिया राज की जमीन पर रहने वाले लोग अतिक्रमणकारी नहीं बल्कि यहां के स्थायी निवासी और मतदाता हैं। यदि उन्हें अवैध कहा जाता है तो सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए।

धरना को संबोधित करते हुए प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू की सरकार गरीबों के साथ विश्वासघात कर रही है और उन्हीं लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रही है, जिन्होंने उन्हें सत्ता तक पहुंचाया।

अंत में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में बेतिया राज की जमीन पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक, प्रभावित परिवारों को कानूनी अधिकार देने तथा भूमि विवादों का निष्पक्ष समाधान करने की मांग की गई।

धरना में भरत शर्मा, मुजमिल मियां, हारून गद्दी, सुरेन्द्र चौधरी, मंगल चौधरी, अशर्फी राम, महेन्द्र राम, योगेन्द्र यादव, वीरेंद्र पासवान, संजय मुखिया, अरसद, इंसाफ, जितेंद्र राम, रमाशंकर राम, सिंहासन ठाकुर, रविन्द्र राम, कमल देव राम, मोतीलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग
Next: वैशाली में श्री विष्णु महायज्ञ एवं अष्टयाम यज्ञ की शुरुआत, ध्वजारोहण व भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.