Bihar News : बेलसर बीडीओ श्याम किशोर शर्मा ने बुद्धवार को प्रखंड के क्ई गांवो में जाकर लाचार वृद्ध को बांटे कंबल 

Belsar BDO Shyam Kishore Sharma distributed blankets to helpless
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली।पटेढी बेलसर श्याम किशोर शर्मा ने बुद्धवार को प्रखंड के क्ई गांवों मे जाकर लाचार वृद्ध मे कंबल का वितरण किया।यह सरकारी कंबल पिछले दो वर्षों से वितरण के लिए प्रखंड कार्यालय मे रखा हूआ था।स्टोर कर रखे कंबल पर अचानक बीडीओ श्याम किशोर शर्मा की नजर गयी उन्होंने कर्मियो से कःबल के बारे मे जानकारी ली तो पता चला कि ये सभी कंबल ठंड मे गरीबों के बीच वितरण के लिए आया था जिसका वितरण पूर्व अधिकारियों ने नही किया।इस पर हैरानी जताते हूए बीडीओ श्री शर्मा ने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी पर कंबल रखवाया और चल पड़े बाटने।

Belsar BDO Shyam Kishore Sharma distributed blankets to helpless

उन्होंने क्ई गांवो मे स्वयं घूम घूम कर जरूरतमौदो को कंबल दिया।बीडीओ ने कहा कि दो वर्षो से कबंल प्रखंड कार्यालय मे वितरण के लिए पड़ा हूआ था।भीषण ठःड मे निर्धन और लाचार लोगो को कंबल दिया गया है।चकगुलामुद्दीन पंचायत के वृद्ध विभा देवी ने सरकारी कंबल पाकर बीडीओ को आर्शीवाद दिया।

 

You may have missed