Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-01 at 6.09.11 PM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित तीन दिवसीय “बौद्ध भीम कथा” कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन हुआ। समापन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026 04 01 at 6.02.35 PM

कथा वाचिका प्रेमा अम्बेडकर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़ी पीड़ादायक घटनाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब बाबा साहेब को केवल जातिगत भेदभाव के कारण एक गिलास पानी तक नसीब नहीं होता था। स्कूल जीवन के दौरान उन्हें अन्य बच्चों से अलग बैठाया जाता था और कई बार प्यासा ही रहना पड़ता था, जो उस दौर के छुआछूत और भेदभाव की कठोर सच्चाई को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बाबा साहेब ने हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के संविधान निर्माता के रूप में इतिहास रच दिया।

कथा के दौरान गौतम बुद्ध के विचारों का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि बुद्ध का संदेश करुणा, समानता और मानवता पर आधारित है, जिसे अपनाकर बाबा साहेब ने समाज को समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया।

WhatsApp Image 2026 04 01 at 6.00.47 PM

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान कई श्रोता भावुक हो उठे। अंत में कथा वाचिका ने सभी से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज में फैले भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया।

समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा पत्रकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह सहित मेघ सिंह वर्मा, सुबोध पाठक, यशवंत चतुर्वेदी, प्रेम कुमार शाक्य, आलोक, आशीष कुमार, मनोज कुमार, आमीन भाई, सैफ तैमूरी, लालमन बाथम, ब्रजेश यादव, राहुल यादव, ऋषि पाल, चेतन जैन, रजत गुप्ता, सत्य नारायण राजपूत, राजू व सुशील कांत आदि ने कथावाचिका प्रेमा अम्बेडकर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आयोजन समिति ने सभी पत्रकारों को पटका व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा, जिससे समाज में समानता, भाईचारा और जागरूकता का प्रसार हो सके।

Post navigation

Previous: अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय
Next: टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.