Agra News: बाइक सवार दंपत्ति के ऊपर टूट कर गिरी पेड़ की डाली दोनों हुए घायल

IMG-20210727-WA0180
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाह आगरा स्टेट हाइवे पर आम का पुरा गांव के पास एक बाइक सवार दंपत्ति के ऊपर सड़क किनारे खड़े पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

IMG 20210727 WA0180

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमवीर पुत्र रमेश निवासी कछपुरा कमतरी बाह मंगलवार को शाम बाइक से अपनी पत्नी सविता के साथ गांव से फतेहाबाद किसी कार्य से जा रहा था तभी आम का पुरा गांव के पास बाह आगरा स्टेट हाइवे पर सड़क किनारे खड़े पेड़ की एक डाली टूट कर दंपत्ति की बाइक पर गिर पड़ी।

Agra News: बाइक सवार दंपत्ति के ऊपर टूट कर गिरी पेड़ की डाली दोनों हुए घायल

जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया गया वही ओमवीर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी बताया गया है।

Trending News