Bihar News: किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित

IMG-20260718-WA0027
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण

खरीफ वर्ष 2026-27 के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बगहा-2 प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की।

IMG 20260718 WA0027

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देशों के आलोक में यूरिया की बिक्री में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों एवं विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव ने बताया कि खुदरा उर्वरक विक्रेता एक बार में 25 से 30 बोरी यूरिया का वितरण कर सकेंगे। उन्होंने सभी विक्रेताओं को उर्वरक वितरण से संबंधित अभिलेखों का नियमित संधारण करने तथा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया।

बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों एवं उर्वरक निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में उर्वरक वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी, उर्वरक विक्रेता तथा किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Trending News