Azamgarh News: पत्नी के रहते पति ने की दूसरी शादी, 4 वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता, एसपी सिटी से गुहार

IMG-20201104-WA0018
Share News

 

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : वर्ष 2015 में खुशी खुशी हुई थी शादी लेकिन कुछ दिन बाद ही शादीशुदा जिंदगी को ग्रहण लग गया। पति ने पहली पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकाल कर दूसरी शादी कर डाली और पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दे रहा। 4 साल से दर-दर भटकने को मजबूर है पीड़िता। मामला  थाना देवगांव के नूरपुर इस्माइल गाँव का है जहां पीड़िता संगीता का सोनू के साथ 2015 में बड़े धूम-धाम से शादी हुई थी। शादी हो जाने के कुछ दिन बाद ही पीड़िता को दहेज के लिए पति व उसके परिवार के लोगों मारने – पीटने व प्रताड़ित करने लगे, जिसके संबंध में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके पति सोनू षड्यंत्र के तहत शादीशुदा होने के बाद भी दूसरी शादी शशिकला नामक लड़की से कर लिया और जब ये बात पहली पत्नी को पता चली तो पीड़िता अपने परिवार के साथ आरोपी पति के घर पहुंची तो वहां पर उसकी दूसरी पत्नी शशि कला भी मौजूद थी आरोपी पति सोनू व उसके परिवार द्वारा पीड़िता को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया । अब न्याय के लिए पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर है पीड़िता का कहना है कि हमारा कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही हम तलाक चाहते हैं।

Trending News