Azamgarh News: आगजनी और लेखपाल से मारपीट का आरोपी पकड़ा गया

IMG-20201104-WA0019
Share News

 

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : थाना-महराजगंज क्षेत्र में आगजनी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। दिनांक 31/10/2020 राम पुत्र बासु यादव निवासी ग्राम महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज ने थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 31.10.2020 को दिन के लगभग 08.30 बजे अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर मेरे मड़यी में आग लगाकर फूँक दिये जिससे मेरी मड़यी में रखा सारा समान व 60000 रू तथा 7 थान जेवर जल गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-225/20 धारा 147,436 भादवि बनाम 07 अभियुक्तो के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र दसई सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज प्रकाश में आया। आरोपी सुरेन्द्र यादव पुत्र दशई सा0 महाजी देवारा जदीद को घेर कर पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया।थाना जहानागंज में सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारी से मार-पीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। दिनांक 13.9.2020 को राम यादव पुत्र स्व0 लक्खन राम यादव ग्राम हुसैनगंज थाना सिधारी जनपद आजमगढ हाल पता क्षेत्रीय लेखपाल सेवटा सदर के लिखित सूचना पर मु0अ0स0 201/20 धारा 147/353/332/504/506/336/427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त मुनीब राम पुत्र सहाबदीन ग्राम सेवटा को अभियुक्त को धान के खेत से गिरफ्तार किया गया  । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया।थाना- महराजगंज में मारपीट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। मवेशी की बात को लेकर अभियुक्त द्वारा जयराम पुत्र स्व0 सतई सा0 देवारा त्रिपुरारपुर आयमा थाना महराजगंज के भाई हरिराम को गाली गुप्ता देते हुए दौड़ाकर घर में घुसकर लाठी डण्डे से बुरी तरह मारने पीटने लगा, जिससे हरिराम का मौके पर बेहोश हो गये व बीच बचाव करने आने जयराम व उसके भाई श्रीराम व जयराम के लड़के इन्द्रजीत को भी मारा पीटा। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय  पर मु0अ0सं0-224/20 धारा 147, 149, 323, 352, 452, 308, 504 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। सम्बन्धित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र रामलखन निवासी ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर आइमा के कटान बाजार के पास मौजूद हैं की मुखबिर की सूचना पर घेर कर पकड़ लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया।

Trending News