Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल के अधिकारियों को निर्देश किसानों का धान क्रय होने के 72 घंटे के अंदर करें भुगतान

जनवाद टाइम्स 27 October 2020
Azamgarh News: Instructions to Azamgarh division officials to make payment within 72 hours of purchase of paddy of farmers
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत धान खरीद की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर आयुक्त ने मंडल के तीनों जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का धान क्रय होने के 72 घंटे के अंदर धान के मूल्य के भुगतान कर दिए जाएंl उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, झरना, बोरा, पंखा अवश्य उपलब्ध होने चाहिए, यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो संबंधित धान क्रय केंद्र पर सख्त कार्यवाही की जाएगीl आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की जो भी

Azamgarh News: Instructions to Azamgarh division officials to make payment within 72 hours of purchase of paddy of farmers

खरीद हो रही है  उस पर स्टैंसिल लगवाना सुनिश्चित करें, यदि औचक निरिक्षण के समय बिना स्टैंसिल के स्टॉक मिलता है तो सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की जाएगीl आयुक्त ने सभी धान क्रय केन्द्रो पर बैनर लगाने व वाल राईटिंग कराने के निर्देश दिएl उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय गोदामों पर इलेक्ट्रॉनिक काँटों की उपलब्धता के निर्देश दिएl उन्होंने कहा कि धान की जो भी खरीद हो रही है उसको ऑनलाइन फीडिंग कराना सुनिश्चित कराएंl इसी के साथ ही आयुक्त द्वारा जनपद में स्थापित/संचालित चावल मिलों की सूची, विवरण एवं उनके जीयो टैगिंग की स्थिति (सार्टक्स युक्त मिलों की क्षमता एवं बिना सार्टक्स मिलों की क्षमता का मिलवार विवरण सहित), चावल मिलों के धान क्रय केन्द्रों से सम्बद्धीकरण की स्थिति, जनपदवार/संस्थावार/केन्द्रवार जियो टैगिंग की स्थिति जनपदवार/संस्थावार/केन्द्रवार बोरों की उपलब्धता, सीएमआर भण्डारण प्लान, खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जनपदवार/संस्थावार धान खरीद की सूचना आदि कि समीक्षा कि गईl इस अवसर पर आरएफसी, तीनो जनपद के डिप्टी आरएमओ, एफसीआई के मंडलीय अधिकारी, मंडी परिषद, यूपी एग्रो के अधिकारी उपस्थित रहेl

Post navigation

Previous: Azamgarh News: आजमगढ़ चौकी इंचार्ज पर पत्रकारों संग दुर्व्यवहार का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश, भारतीय पत्रकार संघ ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Next: Azamgarh News: आजमगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में अब मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी पुलिस,आगामी त्योहारों को देख एसओ के नेतृत्व में रुट मार्च  

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.