आजमगढ़ न्यूज: अतरौलिया। नोडल प्रभारी के रविंद्र नायक के निर्देश पर नगर पंचायत में शुद्ध पेयजल हेतु सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगे हैंडपंपों पर क्लोरीन नामक दवा का किया गया उपयोग

IMG-20210907-WA0084
Share News

संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

वही अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियों को निर्देशित किया है कि पानी को उबाल कर ही प्रयोग करे।संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए जलजमाव वाले स्थानों पर पानी में क्लोरीन की गोली डालें तथा पानी हमेशा उबालकर ही पीये। जिसके क्रम में मंगलवार को समूचे नगर पंचायत में कर्मचारियों द्वारा लगे हैंडपंपों में क्लोरीन की गोली डाली गई तथा लोगों को जागरूक भी किया गया की सड़क पर कचरा उठने के बाद कोई कचरा न फेंके तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का गिट्टी बालू ईंट आदि न रक्खे ,नालियों में कूड़ा न डाले।

 

IMG 20210907 WA0084वही तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने का निर्देश ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा दिया गया तथा पानी हमेशा उबालकर पीने के लिए बताया गया ।नगर पंचायत में नालियों की साफ-सफाई ब्लीचिंग व चूने का छिड़काव किया गया, साथ ही साथ फ़ांगिंग का कार्य भी कराया गया ।

 

IMG 20210907 WA0084जलजमाव वाले क्षेत्रों में जहां काफी दिनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है वहां हैंडपंपों में क्लोरीन की बराबर गोलियां डालकर ही पानी का उपयोग करने का निर्देश दिया गया ।इस अवसर पर सफाई नायक राधेश्याम सिंह, बंदी सोनकर ,प्रमोद अग्रहरी सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Trending News