Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 8 March 2021
Azamgarh News: Anganwadi workers protest on 10-point demands on International Women's Day
Share News
       

संवाददाता- रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अंबेडकर पार्क में धरना व प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वह आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। अजमतगढ़ ब्लाक अध्यक्ष कुसुम उपाध्याय ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह वह हमारे हक को छीन रहे हैं उसी तरह आने वाले चुनाव में हम महिलाएं उनको गद्दी से उतार फेंकेगी।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी सुमित्रा सिंह ने कहा कि 62 वर्ष पर आंगनबाड़ी महिलाओं को बिना पेंशन ग्रेच्युटी दिए ही सेवानिवृत्त कर दिया गया। इन्हें अन्य राज्यों की भांति पेंशन व ग्रेच्युटी के साथ सेवानिवृत्त तक लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आदेश अनुसार हर 5 साल पर इंक्रीमेंट का प्रावधान है लेकिन राज्य सरकार द्वारा विगत 5 वर्षों से किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का इंक्रीमेंट नहीं किया गया, उनका इंक्रीमेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने घोषणापत्र का पालन कर 15000 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मिनी आंगनवाड़ी को 10000 सहायिका का मानदेय प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि मातृ समिति के खाते में अन्नप्राशन और गोद भराई का पैसा बैंकों द्वारा लो बैलेंस चार्ज के रूप में काट दिया जा रहा है। उसे बंद किया जाए और हॉट कुक्ड मील सहित प्रधानों का हस्तक्षेप बंद कर समस्त बजट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सहायता समूह की संबद्धता के कारण हो रही समस्याओं के निवारण हेतु इनकी संबद्धता का समाप्त किया जाए।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: अतरौलिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का हुआ शुभारंभ
Next: Bihar News: छःमाह से मदरसा शिक्षकों को वेतन नही मिलने से जिंदगी हूआ बेहाल।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.