Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: बिना मास्क घूम रहे दर्जन भर लोगों का कटा चालान 

जनवाद टाइम्स 22 April 2021
IMG-20210422-WA0001
Share News
       

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया: तेजी से बढ़ रहे कॅरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत अतरौलिया में रेस्टोरेंट ,दुकान,सहित भीड़ भाड़ वाली दुकानों पर मास्क चेकिंग किया गया इस दौरान कुछ लोग बिना मास्क के पाए गए जिन्हें कड़ी हिदायत देते हुए ₹1000 का चालान भी काटा गया। जिला प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे कॅरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क जांच अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह , नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय की देख-रेख में नगर पंचायत तथा आस पास विशेष सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। सघन मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई तथा बाजार में सभी लोग मास्क लगा कर ही जरूरी कार्य से घर से बाहर निकले । नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जागरूकता के क्रम में मास्क चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा ।अगर कोई बिना मास्क के पाया जाता है तो ₹1हज़ार का चालान काटा जाएगा तथा उसी व्यक्ति को दोबारा बिना मास्क के पाए जाने पर ₹10हज़ार का चालान काटा जाएगा।इस मौके पर नगर पंचायत अतरौलिया में दर्जनभर लोगों का लगभग ₹10 हज़ार तक का चालान काटा गया ।दुकानदारो को हिदायत दी गयी कि दुकानदार स्वयं मास्क लगाएं और बिना मास्क के आए हुए ग्राहकों को सामान ना दे अन्यथा बिना मास्क के पकड़े गए ग्राहकों का भी शुल्क दुकानदार को देना पड़ेगा। दुकानदार के साथ-साथ बाइक, ऑटो, ठेला आदि को रोककर मास्क चेकिंग के साथ बिना मास्क पहने लोगों को फाइन किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही लोगो को मास्क लगाने की सलाह भी दी गई,।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना भावनपुर पुलिस व एसओजी मेरठ द्वारा 25000/-रू0 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड मे घायल/गिरफ्तार।
Next: Etawah News: जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah

Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 

जनवाद टाइम्स इटावा 18 June 2026
IMG-20260617-WA0046
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में 3780 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, दो पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0047
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News:बेतिया में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शानदार नाट्य मंचन

जनवाद टाइम्स 17 June 2026

Latest News

  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Bihar News: वैशाली में 3780 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, दो पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News : विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी
  • Bihar News:बेतिया में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शानदार नाट्य मंचन
  • Bihar News: कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.