Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: कूट रचित तरीके से धोखाधड़ी के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

जनवाद टाइम्स 9 June 2021
IMG-20210609-WA0041
Share News
       

संवाददाता- नूर मोहम्मद
अतरौलिया: पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया के कुशल निर्देशन में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह का0 उमेश सिंह व का0 कमलेश सिंह थाना से रवाना होकर देखभाल व क्षेत्र में वांछित/वारंटी अभियुक्त के तलाश हेतु क्षेत्र में मौजूद थे तो मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त नन्दलाल उपाध्याय पुत्र श्री सत्यराम उपाध्याय निवासी ग्राम-सतहरा पो०-भैसही थाना महुली विकास खण्ड – नाथनगर तहसील धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर जो की रोडवेज बस स्टैंन्ड अतरौलिया पर मौजूद है।इस सूचना पर अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु रोडवेज अतरौलिया में आकर लगभग 04.10 बजे दबिश देते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बता दे कि रामजतन पुत्र शिव बरन ग्राम सतहरा जिला सन्त कबीर नगर द्वारा जिला अधिकारी महोदय आजमगढ़ को इस आशय से शिकायत की गई थी कि नंदलाल द्वारा फ़र्ज़ी व कूटरचित अभिलेख के आधार पर उ0प्र0वि0 में विज्ञान के पद पर अध्यापक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली थी ।उक्त शिकायती पत्र को आधार मानकर बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ कार्यालय ने नंद कुमार अध्यापक से एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस जारी किया। बार-बार स्पष्टीकरण मांगने पर नंदलाल द्वारा 2011 का मूल प्रमाण पत्र अनुक्रमांक संख्या 11019 214 कार्यालय में जमा कराया जिसकी ऑनलाइन जांच की गई तो श्री राम निहाल पुत्र रामकुमार के नाम से आवंटित था। जिससे यह स्पष्ट होता है कि नंदलाल द्वारा कूट रचित अभिलेख के सहारे नौकरी हासिल की गई जिसका एफ आई आर दर्ज किया गया था तब से अभियुक्त फरार चल रहा था जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर चलान न्यायालय किया।

2. पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0स0 58/21 धारा 419/420/467/468/471 IPC
3. गिरफ्तार अभियुक्त– नन्दलाल उपाध्याय पुत्र सत्यराम उपाध्याय निवासी ग्राम-सतहरा, पो०-भैसही थाना – महुली, विकास खण्ड- नाथनगर, तहसील- धनघटा, जनपद- सन्तकबीरनगर
4. आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0स0 58/21 धारा 419/420/467/468/471 IPC

Post navigation

Previous: Etawah News: एसएसपी ने एसबीआई की मुख्य शाखा की सुरक्षा का जायजा लिया
Next: Azamgarh News: सौ सैया अस्पताल के कोविड वार्ड को मिला ऑक्सीजन प्लांट ,प्लांट लगाने का कार्य शुरू

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.