मेरठ न्यूज: कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने व मास्क ना पहनने पर 10000 रूपये का चालान

IMG-20210524-WA0075
Share News

संवाददाता:रेनू

मेरठ जिले में थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार कोविड -19 जैसी महामारी में मरीजों की संख्या में अधिकता आने के कारण सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। और दो गज की दूरी बनाए रखें। और हाथों को बार – बार साबुन से धोयें । और आपस में दूरी बनाए रखे।
सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया।

मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह – जगह टीम बनाकर चेकिंग करते समय थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा शकाब पुत्र इरफान निवासी बांस वाली गली तारापुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ का दो दिन पूर्व चालान किया गया था परंतु उपरोक्त द्वारा आज 24 मई 2021 को कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करते पाया गया, जिसका 10,000 रु का चालान किया गया I

दस हजार रुपए का चालान दिखाता इरफान
थाना पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है उनका चालान काटा गया। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ कहा कि जो व्यक्ति मास्क लगा कर नही निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष कानून करवाई की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा।

You may have missed