Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager Nager : मिशन शक्ति’ कार्यक्रम आयोजन सुरक्षा महिलाओ एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

जनवाद टाइम्स 20 October 2020
Ambedkernager Nager: Mission Shakti 'event organized to make security women and girls aware.
Share News
       

 

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम के चौथे दिन नारी सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव के उपायों के विषय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉक्टर पूनम राय ने कहा कि महिलाओ एवं बालिकाओं को जागरूक करने कि आवश्यकता है जिससे समाज में उनके प्रति हो रहे भेदभाव एवं उत्पीड़न से बचाया जा सके। यदि कोई महिला घरेलू हिंसा का शिकार होती है तो उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कानून बनाए गए हैं। इन कानूनों की मदद से वे अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकती हैं और समाज एवं देश को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जा सकती हैं। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तब तक न तो उनका विकास होगा, न समाज का और न ही देश का।

Ambedkernager Nager: Mission Shakti 'event organized to make security women and girls aware.

व्याख्यानमाला के दूसरे सत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं से बदलते मौसम के अनुरूप खान पान की सजगता पर विशेष ध्यान देने की बात पर जोर दिया गया। साथ ही पौष्टिक आहार को ग्रहण कर महिलाएं निरोग रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या को नियमित कर, संयमित कर और हरी सब्जियों का सेवन कर अपने स्वास्थ्य को बदलते मौसम के अनुरूप ढाल सकती हैंl कार्यक्रम के संयोजक डॉ वीरेंद्र कुमार मौर्य ने समाज में स्त्री और पुरुष के मध्य हो रहे भेदभाव और लैंगिक असमानता के विषय में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार यादव और कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ आनंद प्रकाश, डॉ लालजीत राम, डॉ दिलीप कुमार सिंह, डॉ श्रीमती रीता सिंह, दशरथ यादव, शंभूनाथ मिश्र,सजन लाल नितेश सिंह और महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं एवं उनके अभिभावक भारी संख्या में मौजूदरहे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने स्थित तालाब में मिला।
Next: Ambedkernager  News : संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न एसडीएम तहसीलदार ने समस्या निस्तारण करने के दिये निर्देश।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260607-WA0000
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: साठी थाना क्षेत्र में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 840 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, चालक फरार

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : बैकुंठपुर पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 7 June 2026

Latest News

  • Bihar News: साठी थाना क्षेत्र में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत
  • Bihar News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 840 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, चालक फरार
  • Bihar News : बैकुंठपुर पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, 251 पौधे लगाए गए
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.