Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkarnagar News:  नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने कार्यभार किया ग्रहण

जनवाद टाइम्स 14 February 2021
IMG-20210214-WA0010
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के 32वें डीएम के तौर पर 13 फरवरी को आईएएस सैमुअल पॉल कार्यभार संभालेंगे। वे अब तक सिंचाई विभाग लखनऊ में तैनात थे। अंबेडकरनगर में तैनात रहे डीएम राकेश कुमार मिश्र को खाद्य एवं रसद विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। आपको बता दें कि
तमिलनाडु के रहने वाले 2013 बैच के आईएएस सैमुअल पॉल को शासन ने गुरुवार देर रात अंबेडकरनगर का नया जिलाधिकारी तैनात कर दिया गया था। नागालैंड के मूल कैडर वाले सैमुअल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी है। ग्रेटर शारदा सहायक के परियोजना प्रशासक सैमुअल पॉल शासन के फैसले के क्रम में शनिवार को अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पहुंचकर
जिले के 32वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंचे। ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेस से मुखातिब नवागत डीएम ने कहा कि योजनाओं का समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं का समुचित लाभ पात्रों को मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाद में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि जिले में निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण में मानक का पूरा ध्यान रखा जाए। योजनाओं का पात्रों को अधिकाधिक लाभ मिले, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
योजनाओं का पात्रों को सुचारु ढंग से लाभ मिल सके, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेददारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई राम जन्म भूमि समर्पण निधि एवं भाव जागरण रैली
Next: Prayagraj news:श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.