Ambedkarnagar News: आसपा के कद्दावर नेता अब्बास गाजी की मशक्कत, आसपा प्रत्याशी राजेंद्र गौतम को सर्टिफिकेट मिला।

IMG-20210505-WA0103
Share News

संवाददाता-पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले में आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी ) के कद्दावर नेता अब्बास ग़ाज़ी की कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन को झुकना पड़ा और भीम आर्मी के बसखारी पश्चिमी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेंद्र गौतम को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया गया । 3 दिन से लगातार चल रही उथल पुथल के बीच आज आधिकारिक रूप से भीम आर्मी के प्रत्याशी राजेंद्र गौतम को विजयी घोषित किया गया। ज्ञात हो कि यह मामला लगातार तीन दिन से तूल पकड़े हुए था कभी निर्दल प्रत्याशी कुलदीप वर्मा को विजयी बताया जाता तो कभी राजेंद्र गौतम को।पूरे प्रदेश की नजर इस सीट पर तब पड़ी जब अब्बास गाजी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चुनाव अधिकारियों से बसखारी मतगणना स्थल पर अपने दर्ज़नो समर्थकों के साथ भिड़ गये।जिससे बसखारी में मतगणना कर्मचारियों /अधिकारीयो के साथ साथ पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। बसखारी थानाध्यक्ष श्री निवास पांडेय व सम्मनपुर थानाध्यक्ष राम लखन पटेल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की मगर अब्बास ग़ाज़ी डटे रहे । जिस पर बसखारी थानाध्यक्ष श्री निवास पांडेय अब्बास ग़ाज़ी समेत उनके समर्थकों पर सम्बंधित कई धाराओं को लगाकर मुकदमा दर्ज कर दिया। आज फिर सुबह से ही जिला मुख्यालय पर अब्बास ग़ाज़ी अपने समर्थकों के साथ जीत का प्रमाण लेने के लिए डटे रहे।वार्ता के दौरान भीम आर्मी के संस्थापक सदस्य अबास ग़ाज़ी ने कहा कि हमारा प्रत्याशी राजेंद्र गौतम जीते हुए हैं जिन्हें लगातार प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था उन्हें जीत का सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा था।इसलिए मैं न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठाता रहा और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल भीम आर्मी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबरा गई है । अब्बास ग़ाज़ी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है।आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भीम आर्मी जमकर हिस्सा लेगी और जनता का आशीर्वाद मिला तो कई सीटें निकालकर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण को अवश्य मजबूत करेगें।

You may have missed