Agra News: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने वीडियो वायरल कर जतायी अपनी हत्या की आशंका

IMG_20210505_204110
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा पत्रकारों को संबोधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।वीडियो के वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में कथित नेता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस अभिरक्षा की माँग की है।

IMG 20210505 204110

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव लला गुर्जर ने बाह विधायक पक्षालिका सिंह और फतेहाबाद विधायक जिंतेंद्र वर्मा पर परेशान करने और हत्या कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि फतेहाबाद के विधायक अपनी पत्नी को दबंगई के बल पर जैतपुर का ब्लॉक प्रमुख बनाना चाहते हैं।

वायरल वीडियो के माध्यम से कथित नेता ने यह भी कहा है कि उक्त दोनों विधायक उन्हें प्रशासन के अधिकारियों से भी परेशान करवा रहे हैं जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में हैं।लला गुर्जर ने वीडियो के माध्यम से कहा है कि भविष्य में उनके साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए बाह और फतेहाबाद के विधायक जिम्मेदार होंगे।

You may have missed