Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: बरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग पर इंटरचेंज बनाये जाने की माँग की

जनवाद टाइम्स 5 December 2020
IMG-20201205-WA0026
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रकल्प के प्रदेश संयोजक एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैक के निदेशक बरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर आलापुर तहसील क्षेत्र के जहाँगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग पर इंटरचेंज बनाये जाने की माँग मा मुख्यमंत्री एवं सम्बंधित अधिकारियों से की है।आपको बता दें कि जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता ने इस आशय का पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,चेयरमैन डूडा,एवं औद्योगिक विकास मंत्री को प्रेषित किया है।भाजपा नेता ने भेजे गए पत्र में अवगत कराया है कि गोरखपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण आलापुर तहसील क्षेत्र के जहाँगीर गंज राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर टंडवाजलाल तेन्दुआई कला के निकट से किया जा रहा है परन्तु निर्माण इकाई यूपीडा द्वारा इंटरचेंज का निर्माण कार्य नही किया जा रहा है। जबकि इस स्थल के चारों तरफ दर्जनो इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, विकास खण्ड, धार्मिक स्थल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बसुधा सिंह की स्थली के साथ सिद्धपीठ ब्रह्मचारी बाबा की स्थली है जो एक्सप्रेस वे से अछूती रह जायेगी और आलापुर के निवासी एक्सप्रेस वे की सुविधा से बंचित रह जाएंगे।भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री एवं सम्बंधित अधिकारियों से टंडवा जलाल, तेन्दुआई कला के पास जहाँगीर गंज राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर इन्टरचेंजिग बनाए जाने की माँग की है।भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि इस सम्बंध में वह मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करेंगे।

Post navigation

Previous: Etawah News: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मानवेंद्र प्रतापसिंह (गुरुजी) जी को एमएलसी चुनाव में जीत की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी
Next: Etawah News: हाइवे पर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.