Ambedkarnagar News: आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही तत्काल प्रभाव से हटाया गया होर्डिंग,बैनर व पोस्टर।

Ambedkarnagar News: Hoardings, banners and posters were removed with immediate effect as soon as the model code of conduct came into effect.

Ambedkarnagar News: Hoardings, banners and posters were removed with immediate effect as soon as the model code of conduct came into effect.

Share News

संवाददाता: लालचन्द
अंबेडकर नगर : जनपद के तहसील आलापुर अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के मुख्य बाजारों से अधिशासी अधिकारी श्री विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार तहसील व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा होर्डिंग बैनर व पोस्टर आदि तत्काल प्रभाव से हटवा दिया गया।

Ambedkarnagar News: Hoardings, banners and posters were removed with immediate effect as soon as the model code of conduct came into effect.

नगर पंचायत जहांगीरगंज परिक्षेत्र के ग्राम जहांगीरगंज,ककरापार,सिंहपुर, पुरानी बाजार,नरियाव,गुलरहा,पश्चिम का पूरा,मामपुर,जगदीशपुर,फत्ते पुर,ढोलबजवा,विश्वनाथपुर,चकतारा,गोपालपुर पंडित,चंदनपुर,हेमराजपुर,उधरनपुर,गोलही पुर,चकमसेना,आदि गांव व पुरवे से अवशेष सभी होर्डिंग बैनर व पोस्टर उतरवाने,हटवाने के लिए सफाई नायकों आदि लोगों की निगरानी में सम्बन्धित कर्मचारियों की टोली को समस्त सत्रह वार्डों में आज पुनः रवाना कर दिया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से अरविन्द कुमार,मोहम्मद शोएब,आशुतोष गोस्वामी,दिनेश कुमार, हरीराम,वीरेन्द्र कुमार,दिलीप कुमार,विजय कुमार,विपिन सिंह,सूर्य प्रकाश,प्रदीप शर्मा,सतेन्द्र कुमार,रवि कुमार,वीरेन्द्र सोनकर,अम्बेसकर,पिंटू, फिरतू,करन,कमलेश,हिमांशु कुमार,दयानन्द,राम अशीष,राम नरायन,राम गगन,रिशू वर्मा,मोहम्मद हामिद,इंद्रेश,रामलौट, सुरजीत,राजेश वर्मा,विजय गौतम,रवि प्रजापति,पवन प्रजापति,मुकेश कुमार,शैलेन्द्र प्रजापति,अखिलेश प्रजापति,संदीप प्रजापति,अरविन्द कुमार,अजय गौतम आदि लोग शामिल हैं।

वार्ता के दौरान लिपिक सैय्यद अमानुल्लाह जी द्वारा अवगत कराया कि सभी सफाई नायकों व सम्बन्धित कर्मचारियों को आज पुनः क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।किसी भी दशा में नगर पंचायत-जहांगीरगंज परिक्षेत्र के समस्त वार्डों से आज शाम तक अवशेष सभी होर्डिंग,बैनर व पोस्टर हर हाल में हट जाना चाहिए।निरीक्षण के दौरान कहीं भी होर्डिंग बैनर व पोस्टर दिखाई पड़ने पर समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित सफाई नायक व कर्मचारियों की ही होगी।

Trending News