Ambedkarnagar News: पूर्व प्रधान सुरेन्द्र कुमार के पिता जी का हृदय गति रुकने से कल रात्रि निधन

Ambedkarnagar News: पूर्व प्रधान सुरेन्द्र कुमार के पिता जी का हृदय गति रुकने से कल रात्रि निधन
Share News

संवाददाता: मदन गोपाल

जनपद अम्बेडकरनगर के विकास खण्ड-जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम-करौली लाठौरी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार के पिता जी श्री लाल बिहारी जी उम्र लगभग 65 वर्ष का ह्रदय गति रुकने से कल रात्रि 08:30 बजे निधन हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही ग्राम व क्षेत्रवासियों के साथ-साथ दूर-दराज के सैकड़ों से अधिक शुभचिंतकों और प्रशंसकों का मौके पर पहुंचने का ताता लगा हुआ है।

Ambedkarnagar News: पूर्व प्रधान सुरेन्द्र कुमार के पिता जी का हृदय गति रुकने से कल रात्रि निधन

जहां पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना एवं शोकाकुल मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है।पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार जी के अनुसार पिताजी का अंतिम संस्कार आज लगभग अपरान्ह 01:00 बजे कम्हरिया घाट पर किया जाएगा।कम्हरिया घाट पर मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र निषाद,पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख हरिश्चन्द्र गौतम,पूर्व ग्राम प्रधान राजमणि,पूर्व ग्राम प्रधान हरिश्याम वर्मा,वर्तमान ग्राम प्रधान विमल पाण्डे,प्रधान राजेश कुमार, कुंज बिहारी,रामचन्द्र,श्री राम वर्मा, घनश्याम, राम आसरे,राम पुकार,रमेश,पंकज,टिल्लू,भीम व लखनऊ निवासी हीरालाल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हैं।

Trending News