Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर के राजेसुल्तानपुर पुलिस ने 715 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 27 December 2021
IMG_20211227_181125
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार : अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत अवैध शराब का धंधे करने वालो के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में राजेसुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यवाही में 715 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार मुल्जिम गिरफ्तार किए गए ,जिनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।

IMG 20211227 181125

आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी आलापुर जगदीश लाल टमटा के कुशल नेतृत्व में थाना राजेसुल्तानपुर एवं आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी सफलता प्राप्त किया है।

थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के निर्देशन में थाने के उपनिरीक्षक अमलदार अवस्थी आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार, आबकारी आरक्षी प्रमोद कुमार मिश्रा कांस्टेबल धनञ्जय सिंह, सुनील निषाद, कृष्णकान्त, उमेश यादव, अम्बुज चौरसिया, आजाद गुप्ता, अमित तिवारी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कम्हरिया तिराहे से माझा कम्हरिया के अंतिम छोर नदी के किनारे पर पहुँचकर दबिश दिया तो वहां दो शराब की भट्ठियां चल रही थी । जहाँ 715 लीटर अवैध कच्ची शराब तैयार मिली और लगभग 50 कुंतल शराब बनाने की लहन भी बरामद की गई ।

पुलिस एवं आबकारी विभाग के छापे में मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान रामभरत पुत्र बशिष्ट व मनोज पुत्र लालसा निवासी ग्राम इटौरा ढोलीपुर थाना राजेसुल्तानपुर तथा आकाश पुत्र सुरेन्द्र निषाद व बीरू पुत्र बलीन्द्र निषाद निवासी ग्राम रापत पुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के रूप मे हुई ।

पुलिसकर्मियों की सँयुक्त ठ्यम ने मौके पर दोनो भठ्ठियों व 50 कुन्तल लहन को को नष्ट करते हुए 715 लीटर अवैध कच्ची शराब व व शराब बनाने के उपकरण के साथ चारों मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा अपराध संख्या 278/21 धारा 60/60(2)63 आबकारी अधिनियम में चारो को जेल भेज दिया ।

थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिये कोई ढिलाई नही की जाएगी और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: टीबी अस्पताल के कर्मचारियों ने जिले को टीबी मुक्त कराने की शपथ ली 
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी थानाध्यक्ष अलीगंज व पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.