Ambedkar Nagar : टांडा अंबेडकरनगर में मिले दो प्रवासी कोरोना संक्रमित, सील हुआ इलाका

IMG_20200516_163145
Share News

 

अम्बेडकरनगर ब्यूरो समाचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। टांडा ब्लाक के रसूलपुर दलित बस्ती के दो संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई है।

IMG 20200516 163155

कोरोना रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन स्टार्क हुआ और एक किमी की परिधि में पूरे इलाके को सील कर सेनिटाइजर की कार्रवाई शुरू करा दी है। कुछ दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद से आए और जिला अस्पताल में आइसोलेट रहे दो युवकों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद टांडा कस्बे के सकरावल मोहल्ले से लगे रसूलपुर हरिजन गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।

IMG 20200516 163145

संक्रमित क्षेत्र घोषित कर एक किमी क्षेत्र में आवाजाही करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही दोनों के परिजनों और सम्पर्क में आने वालों को चिन्हित करने की कार्रवाई चल रही है।

IMG 20200516 154102

मौके पर पहुंचे टांडा एसडीएम, सीओ के साथ सीएचसी प्रभारी ने बचाव की प्रक्रिया शुरू कराई। जिले में कोरोना पॉजटिव की और हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ने से खलबली मच गई है। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि रसूलपुर दलित बस्ती के दो युवकों के सैम्पल पॉजटिव आया है। इसके बाद इलाके में निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया दो पॉजटिव 20 और 24 साल के युवकों को लेवल-वन के वार्ड में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।
इसके पूर्व रामनगर ब्लाक के धनुकारा में बीते 11 मई को दो पॉजटिव मिले थे। वे पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के लेवल-वन के 30 बेड के अस्पताल में आइसोलेट है। उनकी दूसरी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में कोरोना वायरस के चार  मरीज होने से टांडा और राम नगर केे इलाकों दहशत का माहौल बना हुआ है। अंबेडकर नगर प्रशासन बाहर से आने वालेे प्रवासी मजदूरों पर नजर बनाए हुए हैं।

Trending News