अम्बेडकर नगर न्यूजः गोताखोरों की मदद से नदी से बरामद हुआ युवक का शव 

IMG-20211106-WA0060
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत चांडीपुर घाट पर कल मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन यसडीआर यफ एवं गोताखोरों की मदद से नदी से बरामद कर लिया गया ।आपको बता दे कि ग्राम समडीह अजोरिया कादीपुर निवासी 24 वर्षीय युवक की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबकर मौत हो गई थी

 

IMG 20211106 WA0060जिसके शव की खोजबीन थानाध्यक्ष गोताखोरों की मदद से कल से ही कर रहे थे। ग्राम समडीह के पुरवा अजोरिया कादीपुर के अनिल कुमार यादव का 24 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव गाँव में लगी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए चांडीपुर घाट पर गया हुआ था जो नहाते समय कल नदी में डूब गया था ।

 

IMG 20211106 172844सूचना पर उपजिलाधिकारी आलापुर तहसीलदार आलापुर क्षेत्राधिकारी आलापुर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी गोताखोरों की मदद से कल से ही शव को ढूढ़ने में लगे हुए थे। थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार घटना स्थल पर मौजूद रहे और जरूरी लिखा पढ़ी करने के बाद शव को अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है । युवक की नदी में डूबकर मौत होने से परिवार में जहाँ कोहराम मचा हुआ है वही क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई है ।

Trending News