अम्बेडकर नगर न्यूजःधरती जब पाप और अनाचार से त्रस्त भगवान को धरती पर भक्तों की पुकार कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज 

अम्बेडकर नगर न्यूजःधरती जब पाप और अनाचार से त्रस्त भगवान को धरती पर भक्तों की पुकार कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज 
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

 

अम्बेडकर नगर जिले मे धरती जब पाप और अनाचार से त्रस्त हो जाती है तब भगवान को धरती पर भक्तों की पुकार सुनकर धर्मरक्षा हेतु आना पड़ता है ।भगवान श्रीराम को पाने के लिए महाराज दशरथ को वशिष्ठ मुनि के आदेश पर पुत्र यज्ञ करने के लिए कहा और यज्ञ पूर्ण होने पर आशीर्वाद दिया कि धरहु धीर –सूत होइहैं चारी ।

 

IMG 20211207 WA0057 भगवान वही आते हैं जहाँ अहंकार न हो जिसमें अहंकार नही होता उसी को ओंकार की प्राप्ति होती है ।उक्त उद्गार आलापुर तहसील निकट विकास खण्ड़ जहाँगीरंज अन्तर्गत मां शाम्भवी आदिशक्ति (सम्मो माता) देवरिया पंडित में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कही । श्रीराम कथा स्थल पर तीसरे दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामजन्म प्रसंग का विस्तार पूर्वक रसपान किया। कथा व्यास श्री भारद्वाज ने कहा कि सनातन धर्म दया करुणा, और एकता, अखंडता के साथ प्रेम का संदेश देता है कथा श्रवण व सत्संग जीवन को सही और सीधा मार्ग दिखाती है ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःधरती जब पाप और अनाचार से त्रस्त भगवान को धरती पर भक्तों की पुकार कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज  श्रीराम कथा 13 दिसम्बर तक चलेगा इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम , वरिष्ठ भाजपा नेता यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, श्रीराम कथा सेवा समिति के संरक्षक रामदरश पाण्डे, लक्ष्मीकांतधर द्विवेदी राकेश तिवारी, अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाण्डे, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,हरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष हरिकेश चतुर्वेदी, आयोजक मण्डल रमेशचन्द्र दूबे,प्रधान विजयप्रताप यादव,हरिशंकर पाण्डे,, रवींद्रनाथ चौबे, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ग्रामीण मौजूद रहे।

You may have missed