संवाददाता पंंकज कुमार
अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांव में कल मुहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत थानाध्यक्ष जहांगीरगंज ने सभी लोगों से किया अपील कि आप सभी लोग भाईचारे की तरह मनाए अपना त्यौहार। कोविड – 19 को ध्यान में रखते हुए सभी लोग मनाएं अपना त्यौहार। हर त्यौहार एक भाईचारे और प्रेम का प्रतीक होता है शासन के निर्देश को ध्यान में रखते हुए सभी लोग मनाएं अपना यह त्यौहार।
थानाध्यक्ष प्रभारी जहांगीरगंज विनय कुमार सिंह ने सभी लोगों से विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हुए कहा कि आप लोग कानून का उल्लंघन ना करें सम्मान पूर्वक मनाए त्यौहार। सभी पुलिस कर्मियों को भी थाना परिसर में दिया निर्देश की सभी लोग ध्यान में रखते हुए शासन के मनशानुरूप करें कार्य।

सभी पुलिस कर्मियों से थाना अध्यक्ष ने कहा कि सभी जगह पर आप लोग ध्यान केंद्रित करिए और जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करें। थानाध्यक्ष प्रभारी विनय कुमार सिंह का क्षेत्र के लोगों ने काफी प्रशंसा की उनके व्यवहार को देख कर के आम जनमानस में बना चर्चा का विषय। लोग कर रहे थानाध्यक्ष प्रभारी की सराहना।