Ambedkar Nagar News: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मौके पर पुलिस

IMG-20210825-WA0066
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र जहाँगीरगंज अंतर्गत ग्राम ककरापर के पास सड़क किनारे खेत के गड्ढे में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहाँगीरगंज राजेसुल्तानपुर सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने की सूचना चरवाहे एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।

Ambedkar Nagar News: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मौके पर पुलिस

सूचना पाते ही थाना जहाँगीरगंज की पुलिस मय फोर्स पहुंच कर शव को खेत के गड्ढे से बाहर निकाला और पहचान कराने का असफल प्रयास किया । शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव दो तीन दिन पुराना है शव से बदबू आ रही है और कीड़े भी पड़ गए हैं ।मृतक की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष की लग रही है जो जीन्स पैंट जूता मोजा पहने है।

IMG 20210825 WA0066

मृतक का अंडरवियर एवं पैंट खुला हुआ कमर के नीचे तक है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक नशे की हालत में शौच के बाद गड्ढे तक गया हो और पानी मे गिरने के बाद उठ न पाया हो और उसकी पानी मे डूबकर मौत हो गई हो ।फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकता है।

Trending News