Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः हृदयगति रुकने से हुई थी व्यक्ति की मौत -पोस्टमार्टम रिपोर्ट

जनवाद टाइम्स 9 January 2022
अम्बेडकर नगर न्यूजः हृदयगति रुकने से हुई थी व्यक्ति की मौत -पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम इटौरी बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कल हृदयगति रुकने से हुई मौत। के हाईवोल्टेज ड्रामे की कलई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दिया और साफ हो गया कि मौत हृदयगति रुकने से हुई थी । आपको बता दे कि शव को जहाँगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया गया था और कई घण्टे बाद अधिकारियों के समझाने और कार्यवाही किये जाने के आश्वासन पर लगभग 5 घण्टे बाद जाम हटाया जा सका । ग्राम पंचायत इटौरी बुजुर्ग निवासी लोकनाथ मिश्रा पुत्र माता प्रसाद के घर के सामने से इंटरलाकिंग लग रही थी जिसका विरोध लोकनाथ एवं उनके परिजनों द्वारा किया जा रहा था सुबह उनके पट्टीदार राजेन्द्र प्रसाद व निखिल मिश्रा में कहासुनी हो गयी आपसी तू तू मैं मैं के बाद लोकनाथ को कुछ समय बाद हार्ट अटैक आ गया और उनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई ।

अम्बेडकर नगर न्यूजः हृदयगति रुकने से हुई थी व्यक्ति की मौत -पोस्टमार्टम रिपोर्ट

फ़ाइल फोटो

मृतक की पत्नी सुनीता देवी एवं ग्रामीण मौत का कारण अपने दोनो पट्टीदारों एवं ग्राम प्रधान पर लगाते हुए शव को जहाँगीरगंज मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और कार्यवाही करने की माँग करने लगे । सड़क जाम होने से दोनो तरफ सैकड़ो गाड़ियों का जाम लग गया जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा, थानाध्यक्ष जहाँगीरगंज शम्भूनाथ मय फोर्स घटना स्थल पर पहुँच गये और परिजनों को समझा बुझाकर रास्ता साफ करने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास असफल रहा । क्षेत्राधिकारी आलापुर जगदीश लाल टमटा, उपजिलाधिकारीआलापुर ,विधायक अनीता कमल ,वरिष्ठ सपा नेता योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुँचकर परिजनों को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर सड़क से जाम हटाया जा सका ।

अम्बेडकर नगर न्यूजः हृदयगति रुकने से हुई थी व्यक्ति की मौत -पोस्टमार्टम रिपोर्ट

 

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने राजेन्द्र प्रसाद,निखिल मिश्रा व ग्राम प्रधान भुवाल गोंड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दिया अधिकारियों ने शव के पोस्टमार्टम कराए जाने और रिपोर्ट आने पर कार्यवाही करने का आश्वासन देकर सड़क से जाम खत्म कराया । थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया जिसकी रिपोर्ट हृदयगति रुकना बताया गया जिनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि मौत स्वाभविक हृदयगति रुकने के कारण हुई है ।

Post navigation

Previous: Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना ऐतिहासिक:गरिमा
Next: Bihar news लगभग तीन दशक पूर्व धोखाधड़ी व हाजत से फरार अभियुक्त पुलिस के शिकंजा में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.