Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश लखनऊ में स्वर्णकार समाज राजनैतिक जागरूकता मंच की बैठक हुई शकुसल संपन्न

जनवाद टाइम्स 8 August 2021
IMG-20210808-WA0088
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले / लखनऊ शुभम गेस्ट हाउस महानगर मे पूरे प्रदेश के स्वर्णकार जाति के प्रतिनिधियों का सम्मेलन संपन्न हुआ।आपको बता दे कि कार्यक्रम के आयोजक कन्हैया लाल वर्मा, विपिन सोनी, देवेन्द्र सेठ,डाक्टर अरूण वर्मा, राघवेंद्र सिंह चौहान सोनी रहे।
सम्मेलन में पूरे प्रदेश से आए हुए। प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में भागीदारी के लिए एकमत होकर आवाज उठाई।

IMG 20210808 WA0088

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सुधीर सिंह सिद्धू द्वारा बताया गया कि वे पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चल रहे हैं ।आज किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी ने उनको उचित स्थान दिया हुआ है।और वही बहन ज्योति सोनी को भी हो प्रदेश पिछड़ा मोर्चा का मंत्री बनाया गया। अमर रस्तोगी को शाहाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया एवं कई स्वर्णकार भाइयों को छोटे व बडे पदों पर आसीन किया गया किंतु स्वर्णकार जाति को भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा, विधान परिषद के टिकट के लिए भी सोचना चाहिए जनसंख्या के आधार पर हमारी संख्या 6 परसेंट से ज्यादा है तो हमें कम से कम 20 टिकट पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2022 के चुनाव में मिलने चाहिए।

 

IMG 20210808 WA0090
कानपुर से आए हुऐ और वही राघवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र सुनारों की पार्टी है हमारे पूर्वज दशकों से इसी पार्टी के मतदाता रहे हैं अतः भारतीय जनता पार्टी को हम लोगों के विषय में भी सोचना चाहिए।
मंच का संचालन कर रहे कुंदन लाल वर्मा ने बताया भारतीय जनता पार्टी को स्वर्णकार समाज को टिकट देना चाहिए।

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश लखनऊ में स्वर्णकार समाज राजनैतिक जागरूकता मंच की बैठक हुई शकुसल संपन्न

कार्यक्रम के आयोजक कन्हैया लाल ने बताया के स्वर्णकार समाज आज से नहीं जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में दरी बिछाने नाश्ता सजाने एवं हर मौके पर तन मन धन से सहयोग करने वाला समाज रहा है आज स्वर्णकार समाज पार्टी से अपना हक मांग रहा है जिसको नजरअंदाज भारतीय जनता पार्टी को नहीं करना चाहिए।
धनीराम रस्तोगी ने कहा कि हम सभी उत्तर प्रदेश में 6 प्रतिशत से कम नहीं है किंतु जनगणना में हमारी गिनती कम आंकी जाती है कारण कि कोई अपनी जात बर्मा लिखता है कोई स्वर्णकार कोई रस्तोगी कोई सिंह कोई सेठ कोई सोनी यदि सारे स्वर्णकार अपने नाम के आगे या पीछे सोनार शब्द का इस्तेमाल करें तो हमारी जनसंख्या ज्यादा आएगी अतः स्वर्णकार समाज को चाहिए की सभी एक होकर सोनार शब्द का अपने नाम के साथ इस्तेमाल करें। ताकि भारतीय जनता पार्टी भी हम सभी की ताकत का अंदाजा हो जाए ।

 

IMG 20210808 WA0088
वाराणसी से आए रवि सर्राफ ने बताया अब भारतीय जनता पार्टी को स्वर्णकार समाज के बारे में सोचना पड़ेगा क्योंकि समाज अब जागृत हो गया है और अपने हक की लड़ाई के लिए सब एक हो गए हैं और शक्ति बन कर उभरे हैं।
ज्योति सोनी प्रदेश मंत्री भाजपा ने कहा कि जिस प्रकार आभूषण महिला की मजबूरी है उसी तरह भाजपा के लिए स्वर्णकार जाति भी मजबूरी है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए प्रतिनिधियों का विजय प्रकाश रस्तोगी ने सभी को नए ऊर्जा के साथ नई दिशा के मार्ग जागृति के लिए सभी को बधाई दी
बैठक में निम्नलिखित सम्मानित जन की गरिमामय रही ।इस मौके पर कानपुर से संदीप सोनी, भदोही से संतोष वर्मा, विजय किशन सोनी, वाराणसी से श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, दुर्गा प्रसाद सेठ, किशोर कुमार सेठ, अंबेडकर नगर से उमेश सोनी, साहिल सोनी, राजकुमार सोनी, देवरिया से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज वर्मा, खलीलाबाद से नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा , इटावा से शिव कुमार वर्मा, लखनऊ से वैभव स्वर्णकार, मनीष वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, श्रावस्ती से विजय सोनी, संजय सोनी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News ब्रेकिंग न्यूज़
Next: Ambedkar Nagar News: ग्राम सभा सहाबुद्दीनपुर मे आवास विहीन पीड़िता जिले के आलाधिकारी के आदेश लेकर दर दर भटक रही पीड़िता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.