Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्यालय परिसर में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक त्रिभुवन दत्त

जनवाद टाइम्स 30 March 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्यालय परिसर में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक त्रिभुवन दत्त
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जनपद के विकासखंड जहांगीरगंज अन्तर्गत क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार के साथ अनुशासन अपने पाल्यों को देना चाहिए और शिक्षा से ही किसी देश और समाज का पूर्ण विकास किया जा सकता है । विकास खण्ड़ जहांगीरगंज क्षेत्र में ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद/आलापुर के मौजूदा विधायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त ने छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच कही । IMG 20230330 WA0075

आपको बता दें कि प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता एवं संरक्षक लालमणि गौड़ ने विधायक त्रिभुवनदत्त का फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया| मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवनदत्त ने समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन के बाद फीता काटकर किया। संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डा०भीमराव अम्बेडकर ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाडेगा । हजरत मोहम्मद साहब ने भी कहा था कि अगर आप को शिक्षा हासिल करने के लिए चीन और जापान भी जाना पड़े तो जाना चाहिए|शिक्षा के साथ साथ संस्कार का भी होना बहुत ही जरुरी है धन्य है। माता सावित्रीबाई फुले उस समय सामाजिक व्यवस्था के तहत समाज में किसी भी वर्ग की स्त्री को पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं था उस समय विद्यालय खोलकर समाज की बेटियों को शिक्षा देने का कार्य शुरू किया । सही मायने में आज शिक्षा की देवी कोई है तो वह सावित्री बाई फुले है लेकिन यह बात तमाम लोग नहीं जानते,क्योंकि हमें इतिहास पढ़ाया नहीं गया हमें बताया नहीं गया।निश्चित तौर से इतिहास को हमें जानना चाहिए।क्योंकि इतिहास जब इंसान नहीं पढ़ता तो तरक्की नहीं कर सकता।इतिहास से जागृति आती है,जागृति सोच बनती है,सोच से ताकत बनती है और जब ताकत होती है।तो आदमी संघर्ष करता है और जब इंसान संघर्ष करता है तो उसे राजपाट मिलता है| इस समय मैं नहीं पूरा जमाना कह रहा है कि बेरोजगारों की फौज रोड़ पर खड़ी है क्योंकि इस देश व प्रदेश को चलाने वाले हुक्मरानों ने हमारे बेटे और बेटियों का ध्यान नहीं दिय । बेरोजगार नौजवान जब अपने अधिकार और हक हकूक की बात करता है तो उसे हक अधिकार नही बल्कि लाठियां मिलती हैं इस लिए आप सभी की जिम्मेदारी है कि समाज में चेतना पैदा करें जिससे सभी वर्ग के लोग शिक्षित होकर समाज का उत्थान करें| विधायक त्रिभुवनदत्त ने सभी छात्र/छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहाकि आप लोग हमेशा निरन्तर अपने मंजिल को पाने के लिए आगे बढने का कार्य करें । मेरे द्वारा विद्यालय परिवार का हमेशा सहयोग मिलेगा और विधायक निधि से मुख्य अतिथि ने 5 लाख रुपये देने की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घोषणा किया। |अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्यालय परिसर में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक त्रिभुवन दत्त

संचालन अजीत प्रताप सिंह ने किया।इस मौके पर प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता,अध्यापकगण सुनील पत्रकार लालमणि गौड़,दिलशाद,प्रेमचंद कन्नौजिया,नि०विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,सपा नेता रामचन्द्र वर्मा,बिट्टू यादव,अजय गौतम एडवोकेट,राजेन्द्र दाढी,बच्चू लाल सोनकर,संजय गौतम ,विद्यालय के अध्यक्ष डॉ श्रीकान्त मिश्रा सहित छात्र छात्राए आदि लोग मौजूद रहें|

Post navigation

Previous: Ambedker Nager News : कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त सरकार की सोची-समझी रणनीति पूर्व जिलाध्यक्ष 
Next: Bihar News शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मना रामनवमी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.