अम्बेडकर नगर न्यूज :  छात्रा अरूणिमा बनी एक दिन के लिए तहसीलदार फरियादियों की सुनी जनसमस्याएं

अम्बेडकर नगर न्यूज :  छात्रा अरूणिमा बनी एक दिन के लिए तहसीलदार फरियादियों की सुनी जनसमस्याएं
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर में कार्यरत तहसीलदार सुनील कुमार की अध्यक्षता में जय बजरंग बाल विद्या मंदिर रामनगर की छात्रा अरूणिमा जयसवाल को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया ।

अम्बेडकर नगर न्यूज :  छात्रा अरूणिमा बनी एक दिन के लिए तहसीलदार फरियादियों की सुनी जनसमस्याएं

आपको बता दें कि एक दिन के लिए तहसीलदार बनी छात्रा अरूणिमा ने जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलायी । वहीं उपस्थित तहसीलदार सुनील कुमार से बातचीत कर पद की गरिमा भाषा शैली जनसमस्याओं के निस्तारण किस तरीके से करना चाहिए, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हुए लोगों से भूमि मुक्त कैसे कराए जाये, रास्ते के विवाद सहित अन्य मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की । तहसीलदार सुनील कुमार छात्रा अरूणिमा के हौसले को बुलंद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए तहसील में होने वाले कार्यों की बाखूबी जानकारी दिए।अम्बेडकर नगर न्यूज :  छात्रा अरूणिमा बनी एक दिन के लिए तहसीलदार फरियादियों की सुनी जनसमस्याएं

 

जिसे छात्रा अरूणिमा जयसवाल एवं छात्र आनंद जयसवाल ने बड़ी बेबाकी से सुना और तहसीलदार आलापुर द्वारा दी गई जानकारी को एक अविस्मरणीय क्षण बताया ।

Trending News