Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन 

जनवाद टाइम्स 7 November 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन 
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील जलालपुर क्षेत्र में
आकृति 2023″ की थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव का भव्यता पूर्ण समापन हुआ। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव “आकृति 2023” के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के ट्रेनिंग कमांडर कर्नल प्रणय सिंधु के ऑनलाइन उद्बोधन के साथ प्रारंभ हुआ। राष्ट्र के सभी राज्यों, धर्मों, भाषाओं संस्कृतियों को अपने में समाहित करने वाले वार्षिकोत्सव आकृति 2023 की आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कॉलेज के छात्रा – छात्राओं के साथ साथ आयोजकों को बधाई दी। अपने संबोधन के दौरान कर्नल प्रणय सिंधु ने छात्र-छात्राओं को लगातार परिश्रम करते हुए आगे बढ़ते रहने की सीख देते हुए कहा की छात्र-छात्रायें किसी भी देश का भविष्य होती हैं। इनके सशक्त होने से समाज व राष्ट्र अपने आप सशक्त व आत्मनिर्भर हो जाता है। राष्ट्र निर्माण में छात्रों को की भूमिका को रेखांकित करते हुए मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनायें प्रेषित की। तत्पश्चात ज्ञान माता सरस्वती की वंदना द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दूसरे दिन प्रस्तुत कार्यक्रमों की श्रृंखला में पंजाब का गतका, बंगाल की दुर्गा पूजा, महाराष्ट्र का गणेश उत्सव, पूर्वोत्तर भारत के स्थानीय नृत्यों की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को लघुभारत की झांकी दिखाई। हिन्दी नाटक करो योग रहो निरोग के माध्यम से योग व प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से छात्रों द्वारा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का सन्देश दिया गया। छात्रों द्वारा प्रदर्शित मूक अभिनय में बेहतरीन भाव भंगिमाओं के साथ दिए गये विश्व बंधुत्व के सन्देश ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रो संग रेडियंट म्यूजिक बैंड ने मौजूद दर्शकों को खूब थिरकाया जबकि नन्हें मुन्ने बच्चों की तबला जुगलबन्दी ने दर्शकों को दाँतों तले उंगली दबाने को विवश कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।IMG 20231106 WA0235

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय की स्थापना के समय से जुड़े शिक्षकों का भी शाल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं व अभिभावकों की भारी संख्या आयोजकों व प्रतिभागियों में उत्साह का संचार करती रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर गौरव कुमार ने सभी आए हुए अतिथियों व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, बच्चों के भविष्य की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।अम्बेडकर नगर न्यूज : विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन 

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विनोद यादव, प्रबंधक निशी यादव, प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला, उपप्रधानाचार्य सचीन्द्र उत्तम व सुधीर सलारिया सहित समस्त शिक्षकों व समस्त विद्यालय परिवार आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : मजदूर_किसानों के देशव्यापी महापड़ाव 26_28 नवंबर को खेग्रामस हजारों की संख्या में पटना में भाग लेगा_धीरेंद्र
Next: Ambedkar Nagar News – जनपद के प्रथम विशालकाय अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.