Ambedkar Nagar News: नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष स्वागत समारोह व भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समशेर सिंह राजपूत ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा

Ambedkar Nagar News: नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष स्वागत समारोह व भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समशेर सिंह राजपूत ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव के स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता व सेक्टर प्रभारी समशेर सिंह राजपूत ने समाजवादी पार्टी का झंडा थाम लिया । आपको बता दे कि विधानसभा आलापुर में भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में शुमार सेक्टर अध्यक्ष समशेर सिंह राजपूत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं नीतियों से दुखी होकर आज विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत समारोह में पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंदर यादव पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त जिला सचिव लालमणि गोंड़ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव घनश्याम यादव संदीप यादव उर्फ बिट्टू मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच में समाजवादी पार्टी का झंडा थाम लिया ।

 

Ambedkar Nagar News: नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष स्वागत समारोह व भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समशेर सिंह राजपूत ने समाजवादी पार्टी का दामन थामाइस मौके पर समशेर सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है सपा में सभी वर्गों का समुचित सम्मान मिलता है । भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति दोनों गरीबों मजदूरों एवं दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई है आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिता कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुखिया बनाया जाएगा और उत्तर प्रदेश की बागडोर विकास पुरुष अखिलेश यादव के हाथों में सौंपी जाएगी ।

Trending News