अम्बेडकर नगर न्यूज : पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन सुजाता तिवारी 

अम्बेडकर नगर न्यूज : पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन सुजाता तिवारी 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाशचंद्र शुक्ल के अनुज की पत्नी श्रीमती सुजाता तिवारी को पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने साठये महाविद्यालय(स्वायत्त) विले पार्ले मुम्बई से समकालीन हिन्दी कविता के परिप्रेक्ष्य में अरूण कमल के काव्य का अनुशीलन विषय पर शोध किया है।

IMG 20230727 WA0229

सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली सुजाता की इस उपलब्धि पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने खुशी जताई है।अम्बेडकर नगर न्यूज : पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन सुजाता तिवारी 

इस मौके पर बधाई देने वालों में शोध निर्देशक डाॅ.महात्मा पाण्डे,डाॅ.सुधा राय,डाॅ.सत्यप्रकाश शुक्ल,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाशचंद्र शुक्ल,भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र,छोटेलाल तिवारी,रामविनय वर्मा,समशेर सिंह राजपूत,महेंद्र विष्णु पाण्डेय,प्रिंस वर्मा,राधेश्याम पाण्डेय,मो.शाहिद अंसारी,अभय सिंह मोनू,करतार मिश्र,राधेमोहन शुक्ल,पंकज शुक्ल,शेर बहादुर सिंह,डाॅ.संजय सिंह, विकास तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

You may have missed