Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः राजेसुल्तानपुर पुलिस को मिली बडी सफलता 20 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 9 December 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजः राजेसुल्तानपुर पुलिस को मिली बडी सफलता 20 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत कुछ चर्चित स्थानों पर अवैध शराब बनाई और बेची जाती है, घनी आबादी एवं महिलाओं द्वारा बिक्री रैकेट का अहम हिस्सा है स्थानीय थाने पर तैनात आरक्षी अमित कुमार तिवारी ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। थानाक्षेत्र के कुछ चिन्हित स्थानों पर घनी आबादी और धंधे को अंजाम देने वाली महिलाओं के बीच अवैध धंधा करने वाले लोगों पर कार्यवाही करना पुलिस के लिए कठिन काम है । उत्तरप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रशासन कड़ा रुख अपनाता है, कहीं न कहीं आरोप और मुकदमे की डर से पुलिस और मीडिया दोनों ही कमजोर हो जाती है,और नशे का कारोबार फिर अपनी अपनी रफ्तार पकड़ लेता है,।

 

IMG 20211209 WA0075जनपद अम्बेडकर नगर और गोरखपुर की सीमा को घाघरा नदी बाटती है, नदी के उस पार जनपद गोरखपुर के देवारा में शराब बनाने वाली भट्ठियां है, सिसवा, रापत पुर, बालूघाट की सीमा के अंदर शराब की भट्ठियां चलाई जाती हैं, रात के अंधेरे में नाव की मदद से जिला गोरखपुर से शराब की तस्करी की जाती है, और जनपद अम्बेडकर नगर के कई जगहों पर पहुचाई जाती है,। ज्यादातर शराब बिक्री के अड्डो पर महिलाओं को बिठाया जाता है, वही शराब बेचने में मुख्य भूमिका निभाती हैं, । दो जनपद की सीमाओं एवं अलग अलग थाना क्षेत्र होने के कारण पुलिस इनपर लगाम लगाने पर सक्षम नहीं हो पाती है। आरक्षी अमित कुमार तिवारी एवं टीम ने मदैनियाँ मोड़ पर अवैध शराब की बिक्री के लिए गोरखपुर से आये सत्यपाल पुत्र बृजनाथ निषाद ग्राम नरगरा जंगासिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर और उसके पांच साथियों को धर दबोचा ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः राजेसुल्तानपुर पुलिस को मिली बडी सफलता 20 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार अवैध शराब सप्लायर
पर स्थानीय पुलिस मुख्य आरोपी सहित पाँच लोगो के खिलाफ लगभग आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत किया गया । सभी अभियुक्तों से बरामद शराब सहित मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में लगी हुई है ।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ के मानधाता ब्लॉक के अंतर्गत चमरूपुर गांव निवासी मुकीम पत्रकार ने बस्ती जिले में प्रतापगढ़ जिले का किया नाम रोशन
Next: Etawah News: 2026 तक जनपद के 20 हजार घरों में पहुचेगी पीएनजी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.