Ambedkar Nagar News: आगामी 20 जुलाई को ‘‘जाति तोड़ों, समाज जोड़ों‘‘ साईकिल यात्रा में शामिल होगें राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद

Ambedkar Nagar News: आगामी 20 जुलाई को ‘‘जाति तोड़ों, समाज जोड़ों‘‘ साईकिल यात्रा में शामिल होगें राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे ‘‘जाति तोड़ों, समाज जोड़ों‘‘ बहुजन साईकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद का आगमन आगामी 20 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर हो रहा है।

IMG 20210716 WA0076

जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेन्द्र बहादुर के निर्देश पर उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार ने देते हुए बताया कि जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में और भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा के निजीकरण रूपी बाजारीकरण से एससी/एसटी और ओबीसी को शिक्षा व नौकरियों से वंचित रखने की साजिश के बारे में जनता को अवगत कराने के उद्देश्य से जाति तोड़ो, समाज जोड़ो बहुजन साईकिल यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद शामिल होंगे। इस ऐतिहसिक बहुजन साइकिल यात्रा मे बड़ी भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होगें।

Trending News