अम्बेडकर नगर न्यूज : सड़क के किनारे युवक का शव मिलने पर जांच में जुटी पुलिस परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

IMG-20230225-WA0084
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत गोपाल बाग के सड़क के किनारे सुबह सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।IMG 20230225 WA0084

आपको बता दें कि स्थानीय लोगों की सूचना पर उपनिरीक्षक सुदामा यादव हमराही पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचानअमित सोनकर पुत्र शिवप्रसाद उर्फ नाटे सोनकर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई । बलरामपुर निवासी मृतक युवक कल शाम को निमंत्रण में गया था जो शाम को घर वापस नहीं आया और सुबह गोपाल बाग सड़क के किनारे उसका शव मिला।पहचान होने के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या प्रतीत होता है।IMG 20230225 WA0082

मृतक के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक युवक की माँ चीना देवी की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 63/23 धारा 302,201 आईपीसी में एक नामजद आरोपी सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी आलापुर व एडिशनल एसपी ने पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया ।अम्बेडकर नगर न्यूज : सड़क के किनारे युवक का शव मिलने पर जांच में जुटी पुलिस परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग को घण्टो जाम लगा दिया था अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव को सड़क से पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए।लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Trending News