संवाददाता पंंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले के संसार के लोगों के लिए भवसागर से निकलने का एकमात्र उपाय रामनाम है रामनाम के जप से मानव जीवन सार्थक हो जाता है।आपको बता दे कि आलापुर तहसील क्षेत्र मे मां शाम्भवी आदिशक्ति (सम्मो माता) देवरिया पंडित में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा में प्रसिद्ध कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कही ।

श्रीराम कथा स्थल पर प्रथम दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राम कथा का रसपान किया। कथा व्यास भारद्वाज ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर हम मुक्ति को प्राप्त करते हैं कथा का श्रवण व सत्संग जीवन को सही और सीधा मार्ग दिखाती है ।

कथा और महायज्ञ 5 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक चलेगा ।इस मौके पर श्रीराम कथा सेवा समिति के संरक्षक रामदरश पाण्डे, लक्ष्मीकांतधर द्विवेदी राकेश तिवारी, अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाण्डे, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,हरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष हरिकेश चतुर्वेदी, आयोजक मण्डल रमेशचन्द्र दूबे,प्रधान विजयप्रताप यादव,हरिशंकर पाण्डे,, रवींद्र नाथ चौबे, सुरेश सिंह एवं यज्ञाचार्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।